|
सतलुज जल बिद्युत निगम लिमिटेड
06 Nov 2007
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक "नेशनल एचीवमेंट अवार्ड फार कार्पोरेट लीडरशीप" से सम्मानित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एच.के.शर्मा को आल इंडिया एचीवर्स फाउंडेशन (एआईएएफ) ने कार्पोरेट लीडरशिप के लिए नेशनल एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है।
उन्हें यह सम्मान केन्द्रीय योजना राज्य मंत्री माननीय श्री एम.वी. राजशेखरन ने आल इंडिया एचीवर्स फाउंडेशन (एआईएएफ) द्वारा ""भारतीय उद्योगों का वैश्वीकरण एवं विश्व शांति"" विषय पर नई दिल्ली में आयोजित की गई संगोष्ठी के दौरान प्रदान किया गया।
एसजेवीएनएल तथा इसके प्रगतिशील प्रबंधन के लिए यह सम्मान सोने पर सुहागे के समान है। श्री एच.के. शर्मा को विगत समय में इंस्टीट्यूट ऑफ इकॉनामिक स्टडीज द्वारा उद्योग रत्न अवार्ड तथा तेलगु अकादमी द्वारा इंडस्ट्रिएल एक्सीलेन्स अवार्ड प्रदान किए गए हैं।
एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राष्ट्रीय विकास के लिए लीडरशिप एक्सीलेन्स अवार्ड से सम्मानित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एच.के.शर्मा को इंडियन इकॉनामिक डेवलपमेंट एण्ड रिसर्च एसोसिएशन (आईईडीआरए) द्वारा ''लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड फॉर नेशनल डेवल्पमेंट'' से सम्मानित किया गया है।
|