भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  समाचार और नवीनीकरण
 
  बोर्ड निदेशक
  प्रमुख कार्यकारिणी
  निर्देशक
 
समाचार और नवीनीकरण वापस..

नाथपा झाकड़ी से जुलाई,2009 के दौरान बिजली का रिकार्ड उत्पादन
03 Aug 2009

देश के सबसे बड़े 1500 मेगावाट क्षमता के नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशननजेएचपीएस) ने वर्ष 2003-04 में वाणिज्यिक स्तर पर उत्पादन शुरू करने के बाद जुलाई,2009 के दौरान एक माह में अब तक के सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का एक नया कीर्तिमान बनाया है।  इस महीने पावर स्टेशन ने 1008.9 मिलियन यूनिट के लक्ष्य की तुलना में 1143.7 मिलियन यूनिट का सकल्î बिजली उत्पादन किया है।  इससे पहले एक महीने में सर्वाधिक बिजली उत्पादन जुलाई,2008 में 1090.5 मिलियन यूनिट हुआ था।  इस प्रकार गत सर्वाधिक बिजली उत्पादन से मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन अधिक हुआ है।

अप्रैल से जुलाई,09 तक के चार महीनों के दौरान इस विद्युत स्टेशन से 3217.5 मिलियन यूनिट के संिचत लक्ष्य की तुलना में कुल्î विद्युत उत्पादन 3298.9 मिलियन यूनिट हुआ है।  यह बिजली उत्पादन ऐा÷ हालात में हासिल किया गया है, जब देश के प्रमुख विद्युत स्टेशन कमजोर मानसून/नदियों में जल प्रवाह में कमी की वजह से कम बिजली उत्पादन का सामना कर रहे हैं।

एनजेएचपीएस देश का सबसे बड़ा ऑपरेटिंग जल विद्युत स्टेशन है और इसने जुलाई,2009 के दौरान देश के सभी जल विद्युत स्टेशनों के मुकाबले सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन किया है।  पावर स्टेशन ने 36.9 मिलियन यूनिट के दैनिक औसत पर एक माह में 1143.7 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन करके देश के जल विद्युत उत्पादन क्षेत्र में इतिहास रचकर अपने पिछले कीर्तिमानों को तोड़ दिया है।  यह पावर स्टेशन उत्तरी ग्रिड के राज्यों अर्थात तदिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, चंडीगढ़ जम्मू एवं काश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश को बेशकीमती बिजली मुहैया करवा रहा है।

इसके अतिरिक्त जुलाई,2009 के दौरान पावर स्टेशन ने 105.263 का प्लान्ट उपलब्धता फैक्टर हासिल किया है और संिचत प्लांट उपलब्धता फैक्टर 102.878 था, जो कि उत्तरी ग्रिड में केन्द्रीय क्षेत्र के किसी भी ऑपरेटिंग विद्युत स्टेशन के मामले में सर्वाधिक है।

पॉवर स्टेशन प्रमुख एवं महाप्रबंधक श्री एन.सी.बंसल ने बताया कि इस उपलब्धि का आधार प्रचालन एवं अनुरक्षण के अलावा सिल्ट, वाटर एवं मशीनों का सर्वोत्तम प्रबन्धन रहा है।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के साथ हुए समझौता ज्ञापन के अनुसार वर्ष 2009-10 के लिए इस पावर स्टेशन से 6600 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।  पिछले वर्ष के दौरान पावर स्टेशन ने 6609 मिलियन यूनिट का रिकार्ड बिजली उत्पादन किया था, जो कि समझौता ज्ञापन में तय लक्ष्य से अधिक था।




 

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड