भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  समाचार और नवीनीकरण
 
  बोर्ड निदेशक
  प्रमुख कार्यकारिणी
  निर्देशक
 
समाचार और नवीनीकरण वापस..

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन ने मौजूदा वर्ष के दौरान
23 Nov 2009

देश के सबसे बड़े भूमिगत आप्रेटिंग जल विद्युत स्टेशन - नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन  (1500 मेगावाट) ने मौजूदा साल के दौरान 22 नवम्बर,2009 को 6000 मिलियन यूनिट (अर्थात् 600 करोड़ यूनिट) बिजली का उत्पादन करके एक और विशिष्ट कीर्तिमान हासिल किया है।  विद्युत मंत्रालय द्वारा निर्धारित तत्संबंधी लक्ष्य के अनुसार यह माइलस्टोन 13 जनवरी,2010 को हासिल किया जाना था जबकि रिकार्ड उत्पादन का यह माइलस्टोन तय लक्ष्य से 52 दिन पहले हासिल कर लिया गया है।  उल्लेखनीय है कि नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान जून, जुलाई एवं अगस्त के तीन महीनों में लगातार 1000 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन करके एक अद्वितीय कीर्तिमान कायम किया है।

 

          एसजेवीएन के स्वामित्व वाला नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम है और देश का ऐाा एकमात्र पावर स्टेशन है, जो एक वित्तीय वर्ष में 6000 मिलियन यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन कर रहा है।  इस पावर स्टेशन ने बिजली का यह रिकार्ड उत्पादन ऐा÷ समय के दौरान किया है जब कमजोर मानसून/नदियों में कम जल राशि के कारण देश के बड़े जल विद्युत स्टेशनों में कम बिजली उत्पादन की वजह से पूरा देश बिजली की कमी का बड़े पैमाने पर सामना कर रहा है।  यह पावर स्टेशन उत्तरी ग्रिड के राज्यों अर्थात् हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड एवं चंडीगढ़ को बहुमूल्य बिजली उपलब्ध करा रहा है, जिसमें से अकेल्î÷ हिमाचल प्रदेश को परियोजना में हिस्सेदार होने के नाते 36.5 हिस्सा प्राप्त हो रहा है।  

 

          पावर स्टेशन प्रमुख एवं महाप्रबंधक श्री एन.सी.बंसल ने बताया कि अनुचालन एवं रखरखाव दोनों के संदर्भ में सिल्ट, जलराशि एवं मशीनों के सर्वोत्तम प्रबंधन की वजह से उक्त शानदार प्रदर्शन संभव हो पाया है।


 

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड