|
एसजेवीएन ने रु.136 करोड़ का अंतरिम लाभांश दिया
26 Mar 2008
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड ने वाऩ 2007-08 के दौरान वित्तीय निपादन के आधार पर अपने इक्विटी हिस्सेदारों को अंतरिम लाभांश के रूप में 136 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की है।
एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री हेमंत कुमार शर्मा, निदेशक (सिविल) श्री जे.के.शर्मा, निदेशक (कार्मिक) श्री राजिन्दर सिंह कटोच एवं निदेशक (वित्त) श्री के.के.गर्ग ने संयुक्त रूप से आज यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय प्रो.प्रेम कुमार धूमल को हिमाचल प्रदेश राज्य की 25औ इक्विटी हिस्सेदारी के रूप में 34 करोड़ रुपए की राशि का चेक भेंट किया।

श्री हेमंत कुमार शर्मा ने चेक भेंट करते समय माननीय मुख्यमंत्री को चालू वाऩ 2007-08 के दौरान कंपनी के 1500 मेगावाट क्षमता वाले नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन की शानदार उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि यह स्टेशन अब तक सर्वाधिक 6343 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर चुका है। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि पिछले वाऩ के 5941 मिलियन यूनिट के मुकाबले इतनी अधिक मात्रा में बिजली का उत्पादन कंपनी द्वारा कुशल सिल्ट एवं मशीनी प्रबंधन की दिशा में किए गए कारगार प्रयासों के बल पर हासिल हुआ है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य निदेशकों ने कंपनी की शानदार उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री से निगम को और परियोजनाएं सौंपने का अनुरोध किया।
उल्लेखनीय है कि नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन में भारत सरकार की 75औ एवं हिमाचल प्रदेश सरकार की 25औ की इक्विटी हिस्सेदारी है, जिसके आधार पर भारत सरकार को 102 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश दिया जा रहा है। कंपनी ने वित्तीय वाऩ 2006-07 के दौरान 732.71 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ के परिप्रेक्ष्य में इक्विटी में हिस्सेदारों - भारत सरकार एवं हिमाचल प्रदेश सरकार को लाभांश के रूप में 235 करोड़ रुपए दिए थे।
|