एसजेवीएन में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पीओएसएच)
एसजेवीएन एक सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने, जहां इसके सभी हितधारक जैसे कर्मचारी, एजेंट, विक्रेता और साझेदार किसी भी यौन उत्पीड़न से मुक्त वातावरण में कार्य और व्यवसाय कर सकें, समान रोजगार के अवसर प्रदान करने और महिलाओं के लिए स्वस्थ कार्य वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे पूर्वाग्रह या लिंग पक्षपात के डर के बिना और उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल पर कार्य कर सकें।
कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों और इसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार, एसजेवीएन की सभी प्रशासनिक इकाइयों के लिए आंतरिक शिकायत समितियां (आईसीसी) गठित की गई हैं।
1. कारपोरेट मुख्यालय शिमला- कारपोरेट मुख्यालय, शिमला, परवाणू/डीएसएचईपी, हमीरपुर/चिनाब परियोजनाएं।
2. कारपोरेट मुख्यालय दिल्ली- संपर्क कार्यालय दिल्ली/एसजेवीएन एवं एसजीईएल की सभी नवीकरणीय परियोजनाएं
3. एनजेएचपीएस/जेटीपीएचईपी
4. आरएचपीएस
5. एलएचईपी-I, II और एसडीएचईपी
6. एसटीपीएल/अरुणाचल प्रदेश परियोजनाएं
7. एनएमएचईपी, जेएसएचईपी, डीएचईपी और संपर्क कार्यालय, देहरादून।
