image

धौलासिद्ध एचईपी

66 मेगावाट की उत्‍पादन क्षमता के साथ धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में सिंधु बेसिन के अंग ब्‍यास नदी पर अवस्थित है। यह परियेाजना एक छोटे ताजा भण्‍डारण के साथ एक रन-ऑफ-दि-रिवर परियोजना के रूप में डिजाईन की गई है, जिसका प्रयोग कम जल प्रवाह अवधि के दौरान पीकिंग विद्युत उत्‍पादन के लिए किया जाएगा।

इस परियोजना से 90% विश्‍वसनीय वर्ष में 304 मि.यू. विद्युत उत्‍पादन की क्षमता है।

मुख्‍य विशेषताएंविवरण
डायवर्जन बांध 
प्रकारकंक्रीट ग्रेविटी बांध
ऊंचाई69.75 मी. (गहरे आधार स्‍तर से)
ऊपर तक बांध की कुल लंबाई195.14 मी.
पावर इनटेक02 नं.
डायवर्जन टनल 
आकारडी-आकार
व्‍यास10.2 मी.
लंबाई253 मी.
पेनस्‍टॉक 
प्रकारभूतल
नम्‍बर2
व्‍यास4.3 मी.
प्रत्‍येक पेनस्‍टॉक की लंबाई60.50 मी.
विद्युत गृह 
प्रकारबाएं किनारे पर बांध के नीचे विद्युत गृह
इकाई2 (33 मेगावाट प्रत्‍येक)
टरबाईन का प्रकारवर्टिकल फ्रांसिस
डिजाईन डिस्‍चार्ज161.34 मी.³/से.
कुल हेड46.70 मी.
टेलरेस चैनल 
प्रकारओपन चैनल
लंबाई69 मी.
बेस चौड़ाई15 मी.

भारत सरकार द्वारा दिनांक 01.10.2020 को 687.97 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के लिए निवेश स्वीकृति की गई। परियोजना का वित्‍त पोषण 80:20 के ऋण इक्विटी अनुपात में किया जाएगा।

क्र. सं.विवरणदिनांक
1हिमाचल प्रदेश सरकार से टीईसी25.06.2011
2चरण-I वन मंजूरी06.03.2012
3पर्यावरण मंजूरी21.02.2013
4कैट योजना का अनुमोदन01.10.2013
5हि.प्र. सरकार द्वारा संशोधित लागत आकलन का अनुमोदनी11.05.2018
6हि.प्र. सरकार द्वारा एसआईए अध्ययन की अधिसूचना जारी करना08.02.2019
7विद्युत मंत्रालय को संशोधित पीआईबी मेमो प्रस्तुत करना18.07.2019
8पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा वन मंजूरी-I को 01.11.2020 तक बढ़ाना03.09.2019
9हि.प्र. सरकार के साथ एमओयू हस्ताक्षरित करना25.09.2019
10पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा वन मंजूरी चरण-211.08.2020
11पीआईबी द्वारा निवेश के लिए मंजूरी16.09.2020
12भारत सरकार से परियोजना की निवेश स्वीकृति01.10.2020
13सिविल और एचएम कार्यों के लिए ईपीसी पैकेज अवार्ड करना06.05.2021
14हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से स्थापना की सहमति06.05.2021
15माननीय प्रधान मंत्री द्वारा परियोजना की आधारशिला रखी गई27.12.2021