image

सुन्नी बांध एचईपी

सुन्‍नी बांध जलविद्युत परियोजना एक रन-ऑफ-रिवर प्रकार की परियोजना है। यह परियोजना हि. प्र. के शिमला और मंडी जिलों में खैरा गांव के समीप सतलुज नदी पर स्थित है। यह परियोजना 90% विश्‍वसनीय वर्ष में 1369 मिलियन यूनिट विद्युत उत्‍पादन के लिए आकलित है।

भारत सरकार द्वारा निर्माण पूर्व गतिविधियों के लिए दिनांक 18.04.18 को निवेश अनुमोदन प्रदान किया गया। वैधानिक मंजूरियां अनुमोदन हेतु प्रक्रियाधीन है।

घटक का नामविशेषताएं
सुन्‍नी बांध परियोजना 
स्‍थान/प्रकार/क्षमता 
राज्‍य/देशहि.प्र.
स्‍थापित क्षमता (मेगावाट)382 (5x73 + 1x17)
बांध 
प्रकारकंक्रीट ग्रेविटी
ऊंचाई (गहरी नींव स्‍तर से)83.00 मी.
प्रेशर शॉफ्ट/पेन स्‍टॉक 
संख्‍या3/6
व्‍यास190.00 मी.
विद्युत गृह 
प्रकारभूमिगत
सं./उत्‍पादन इकाईयों की क्षमता6 इकाईयां / (5x73 + 1x17) मे.वा.
टरबाईन के प्रकारफ्रांसिस / 6
कुल हेड57.85 मी.

परियोजना का वित्‍त पोषण 70:30 के ऋण इक्विटी अनुपात में किया जाएगा । निवेश अनुमोदन के लिए विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार को प्रस्तुत पीआईबी ज्ञापन के अनुसार परियोजना की अनुमानित लागत मार्च, 2021 मूल्य स्तर पर रु. 2614.51 करोड़ है ।
 

क्र. सं.विवरणति‍थि
1.''स्‍टैंड एलोन बेसिस'' पर हि.प्र. सरकार द्वारा एसजेवीएन को सभी तीन चरणों/परियोजनाओं का आबंटन29.08.2017
2.सीईए के साथ पहली परामर्शक बैठक17.08.2017
3.वन्‍य जीव एवं हि. प्र. लो. नि. विभाग से एनओसी06.01.2018 एवं 21.03.2018
4.भारत सरकार से निर्माण पूर्व गतिविधियों के लिए निवेश अनुमोदन18.04.2018
5.हि.प्र. सरकार के साथ एमओयू हस्तानक्षरित करना25.09.2019
6.पर्यावरण मंजूरी के लिए पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की सिफारिश07.01.2021
7.निजी भूमि अधिग्रहण के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा धारा -11 के तहत अधिसूचना जारी करना19.01.2021
8.डीपीआर की टीईसी11.02.2021
9.निवेश अनुमोदन के लिए विद्युत मंत्रालय को पीआईबी प्रस्ताव प्रस्तुत करना09.03.2021
10.हिमाचल प्रदेश से CAT plan की स्वीकृति01.04.2021
11.सिविल और एचएम कार्यों के लिए ईपीसी पैकेज के लिए एनआईटी20.04.2021
12.पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा वन मंजूरी चरण-122.12.2021
13.माननीय प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में परियोजना का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह27.12.2021