image

लुहरी स्टेज- I एचईपी

एलएचईपी स्टेज-I के कमीशन की तारीख - 1 साल और 207 दिनों में।

लूहरी जलविद्युत परियोजना हि.प्र. के शिमला, कुल्‍लू तथा मंडी जिलों में सतलुज नदी पर स्थित है। आरंभ में लूहरी जलविद्युत परियोजना को एकल चरण परियोजना के रूप में विचारित किया गया था तथा हि.प्र. सरकार के साथ दिनांक 27.10.2008 को कार्यान्‍वयन करार पर हस्‍ताक्षर किए गए थे। हि.प्र. सरकार ने मार्च, 2015 में एसजेवीएन को सामाजिक तथा पर्यावरणीय चिंताओं के कारण लूहरी जलविद्युत परियोजना को एकल चरण के स्‍थान पर बहु-चरणीय परियोजना के रूप में निष्‍पादित करने की संभावनाओं का पता लगाने का सुझाव दिया। तदनुसार, रामपुर तथा कोल बांध जलविद्युत परियोजनाओं के मध्‍य सतलुज नदी की जलविद्युत क्षमता के दोहन हेतु तीन चरणों (यथा लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-I - 210 मेगावाट, लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-II - 172 मेगावाट तथा सुन्‍नी बांध जलविद्युत परियोजना - 382 मेगावाट) की परिकल्‍पना की गई। हि.प्र. सरकार ने सभी तीन परियोजनाओं को "स्‍टैण्‍ड एलोन बेसिस" पर दिनांक 29.08.2017 को एसजेवीएन को पुनः आबंटित किया। हि.प्र. सरकार के साथ एमओयू दिनांक 25.09.2019 को हस्‍ताक्षरित किया गया।

लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-I परियोजना हि.प्र. के शिमला और कुल्‍लू जिलों में नीरथ गांव के समीप सतलुज नदी पर अवस्थित 210 मेगावाट की स्‍थापित क्षमता के साथ एक रन-ऑफ-द-रिवर (आरओआर) परियोजना है। इस परियोजना की 90% विश्‍वसनीय वर्ष में 758 मि.यू. विद्युत उत्‍पादन करने की क्षमता है। एमओपी, भारत सरकार ने दिनांक 20.11.2020 को निवेश अनुमोदन के लिए स्वीकृति आदेश जारी किया।

घटक का नामविशेषताएं
स्‍थान/प्रकार/क्षमता 
राज्‍य/देशहि.प्र.
स्‍थापित क्षमता (मेगावाट)210 (2x80+2x25)
बांध 
प्रकारकंक्रीट ग्रैविटी
ऊंचाई (गहरी नींव स्‍तर से)80.00 मी.
प्रेशर शॉफ्ट/पेन स्‍टॉक 
संख्‍यामुख्‍य इकाई = 2
सहायक इकाई = 2
व्‍यास8.0 मी. (मुख्‍य) एवं 5.0 मी. (सहायक)
लंबाई84.00 मी. (मुख्‍य) एवं 98.00 मी. (सहायक)
विद्युत गृह 
प्रकारबांध टो सरफेस
आकार122.00 मी. (लं.) x 50.50 मी. (चौ.) x 65.50 मी. (ऊं.)
सं./उत्‍पादन इकाईयों की क्षमतामुख्‍य इकाई = 2x80 मे.वा.
सहायक इकाई = 2x25 मे.वा.
टरबाईन का प्रकारकपलान/4
कुल हेड37 मी.
टेलरेस टनल/चैनल 
आकारओपन चैनल
लंबाई/व्‍यास120 मी./65 मी. चौड़ा

सीसीईए, भारत सरकार द्वारा 1810.56 करोड़ रुपये की निवेश स्वीकृति परियोजना के कार्यान्वयन के लिए दिनांक 04.11.2020 को दी गई। परियोजना को 80:20 ऋण इक्विटी अनुपात पर वित्तपोषित किया जाएगा। 28.02.2022 को वित्तीय समापन प्राप्त हुआ।
 

क्र. सं.विवरणति‍थि
1.लूहरी जलविद्युत परियोजना (एकल चरण परियोजना) के निष्‍पादन के लिए एसजेवीएन तथा हि.प्र. सरकार के मध्‍य कार्यान्‍वयन करार पर हस्‍ताक्षर27.10.2008
2.''स्‍टैंड एलोन बेसिस'' पर हि.प्र. सरकार द्वारा एसजेवीएन को सभी तीन चरणों/परियोजनाओं का आबंटन29.08.2017
3.भारत सरकार से निर्माण पूर्व गतिविधियों के लिए निवेश अनुमोदन08.02.2018
4.सीईए द्वारा डीपीआर की टीईसी प्रदान की गई01.05.2018
5.चरण-I वन मंजूरी19.09.2018
6.एमओईएफ एवं सीसी को फाईनल अनुमोदनार्थ वन भूमि के हस्तांयतरण के लिए मामला प्रस्तुत करना24.12.2018
7.चरण-II वन मंजूरी28.03.2019
8.मुख्यं परियोजना संकार्यों के लिए पीआईबी मेमो प्रस्तुवत करना15.07.2019
9.एमओआरटीएच द्वारा एनएच के डायवर्जन हेतु आकलन का अनुमोदनी02.09.2019
10.हि.प्र. सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करना25.09.2019
11.पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से पर्यावरण मंजूरी17.03.2020
12.राज्य पीसीबी से स्थापना के लिए सहमति14.09.2020
13.निवेश की मंजूरी के लिए पीआईबी16.09.2020
14.सीसीईए अनुमोदन04.11.2020
15.विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निवेश अनुमोदन जारी करना20.11.2020
16.सिविल और एचएम कार्यों के लिए ईपीसी पैकेज अवार्ड करना24.11.2020
17.ईएम कार्यों के लिए ईपीसी पैकेज अवार्ड करना16.07.2021
18.माननीय प्रधान मंत्री द्वारा परियोजना की आधारशिला रखी गई27.12.2021