image

बक्सर ताप विद्युत परियोजना – यूनिट-3 (800 मेगावाट)

बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 800 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-3 को लॉन्ग टर्म पाइपलाइन परियोजना के अंतर्गत मौजूदा परियोजना क्षेत्र में स्थापित करने की परिकल्पना की गई है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर दिनांक 19.10.2024 को केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) को प्रस्तुत कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, वैधानिक स्वीकृतियाँ प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है तथा निविदा दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।