एसजेवीएन ने जीयूवीएनएल फेज़-XXI के अंतर्गत गुजरात के जीआईपीसीएल नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) पार्क, खावड़ा में 500 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना प्राप्त की है। परियोजना के लिए जीयूवीएनएल के साथ दिनांक 09.07.2024 को विद्युत क्रय करार (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए गए। परियोजना के ईपीसी कार्य स्टर्लिंग एंड विल्सन (200 मेगावाट), केपीआई एनर्जी लिमिटेड (200 मेगावाट) तथा लार्सन एंड टुब्रो (100 मेगावाट) को प्रदान किए गए हैं।
