एसजेवीएन लिमिटेड
गुणवत्ता नीति
एसजेवीएन गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयत्नशील बने रहने तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी एवं उत्कृष्ट अभियांत्रिकी के प्रयोग के माध्यम से ग्राहकों व प्रयोज्य आवश्यकताओं को संतुष्ट करने तथा विश्वसनीय एवं प्रदूषण रहित विद्युत उत्पादन, संचारण एवं व्यापार हेतु गुणवत्ता प्रबंधन में उत्तरोत्तर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है ।
गुणवत्ता उद्देश्य
- विद्युत उत्पादन, संचारण एवं ऊर्जा व्यापार की अत्याधुनिक तकनीक से संगठन को अवगत कराते रहना, ताकि चरणबद्ध ढंग से इस तकनीक को अपनाया जा सके ।
विद्युत परियोजनाओं/संचारण लाईनों की अभिकल्पना संबंधी कार्यों तथा उपकरणों की खरीद की गुणवत्ता पर नियंत्रण रखना एवं इसकी मॉनिटरिंग करना ।
विद्युत की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना तथा उसकी मॉनिटरिंग करना ताकि इसे और अधिक विश्वसनीय बनाया जा सके ।
विद्युत उत्पादन, संचारण एवं व्यापार से संबधित सभी सरकारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना तथा पर्यावरण एवं सामाजिक दायित्वों को पूरा करने वाले संगठन की भूमिका निभाना।
