एसजेवीएन ने जीयूवीएनएल फेज़-XXIII के अंतर्गत गुजरात के जीएसईसीएल नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) पार्क, खावड़ा में 200 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना प्राप्त की है। परियोजना के लिए एसजीईएल द्वारा जीयूवीएनएल के साथ दिनांक 09.07.2024 को विद्युत क्रय करार (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए गए। परियोजना की संपूर्ण 200 मेगावाट क्षमता के कार्य M/s Bridge and Roof Co. Ltd. को 100 मेगावाट तथा M/s Dineshchandra R. Agrawal Infracon Pvt. Ltd. को 100 मेगावाट के लिए प्रदान किए गए हैं।
