image

बक्सर ताप विद्युत परियोजना

एसजेवीएन ने बिहार जिले के चौसा गांव में बक्सर ताप विद्युत संयंत्र (2 x660 मेगावाट) की स्थापना के लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड तथा बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के साथ दिनांक 17.01.2013 को एमओयू पर हस्ताीक्षर किए। एसजेवीएन ने दिनांक 04.07.2013 को बक्सर बिजली कंपनी प्रा. लिमिटेड का अधिग्रहण किया तथा दिनांक 17.10.2013 को नाम बदल कर एसजेवीएन थर्मल प्रा. लि. (एसजेवीएन लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ कंपनी) किया। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लि. के साथ बस बार दर पर विद्युत उत्पादन के 85% हिस्से के लिए विद्युत खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्तासक्षर किए गए हैं।

परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को पूर्व मध्‍य रेलवे हाजीपुर द्वारा 05.09.2019 को अनुमोदित किया गया। एमओईएफएंडसीसी से 28.02.2017 को पर्यावरण मंजूरी प्राप्त की गई। मुख्य संयंत्र के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। चिमनी के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से मंजूरी भी प्राप्‍त कर ली गई है। सीसीईए ने 08.03.2019 को परियोजना के लिए निवेश अनुमोदन प्रदान किया। भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 09.03.2019 को आधारशिला रखी गई। 

इकाई-1 (660 मेगावाट) को दिनांक 21.08.2025 को ग्रिड से सिंक्रोनाइज किया गया तथा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा दिनांक 22.08.2025 को इसका उद्घाटन किया गया। इकाई-1 के लिए वाणिज्यिक परिचालन तिथि (COD) दिनांक 14.11.2025 घोषित की गई।

इकाई-2 (660 मेगावाट) को दिनांक 08.05.2026 को ग्रिड से सिंक्रोनाइज किया गया। इकाई-2 के लिए वाणिज्यिक परिचालन तिथि (COD) दिनांक 12.09.2026 घोषित की गई।

घटकविवरण
स्‍थानगांव चौसा, जिला-बक्‍सर, बिहार
स्‍थापित क्षमता1320 मेगावाट (2x660 मेगावाट)
वार्षिक उत्‍पादन9828 मिलियन यूनिट
लेवलाईज्‍ड टैरिफ4.19 रुपए प्रति यूनिट
अनुमानित लागतजनवरी, 2018 के मूल्‍य स्‍तर पर 10439.06 करोड़ रुपए
चिमनी275 मीटर ऊंचाई की 2 चिमनियां
कोयले का स्रोतकोल इंडिया लिमिटेड से दीर्घकालिक कोयला लिंकेज
पानी का स्रोतगंगा नदी
कूलिंग टॉवरप्रत्‍येक 72,000 मी.³/घंटा क्षमता वाले 02 इंड्यूस्‍ड ड्राफ्ट कूलिंग टॉवर
टर्बाइनसिंगल रिहीट कंडेंसिंग प्रकार
ट्रांसफार्मरप्रत्‍येक 275 एमवीए, 20 केवी रेटेड क्षमता के 06 नं. सिंगल फेस
रेल लिंक (परियोजना से)14.84 कि.मी. (मार्ग की लंबाई)
क्र. सं.विवरणति‍थि
1.बिहार स्‍टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) तथा बिहार पावर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर कंपनी (बीपीआईसी) के साथ एमओयू पर हस्‍ताक्षर17.01.2013
2.बक्‍सर बिजली कंपनी प्रा. लि. का अधिग्रहण04.07.2013
3.एसजेवीएन थर्मल प्रा. लि. के रूप में नाम परिवर्तित17.10.2013
4.एमओईएफएंडसीसी द्वारा पर्यावरण मंजूरी28.02.2017
5.निजी भूमि का अधिग्रहण (1058 एकड़)12.12.2017
6.निर्माण विद्युत के लिए 33 केवी लाईन पूर्ण11.07.2018
7.सीसीएल द्वारा कोल लिंकेज के लिए एलओए जारी करना10.12.2018
8.परियोजना की निवेश स्वीकृति08.03.2019
9.भारत के प्रधानमंत्री द्वारा आधारशिला रखी गई09.03.2019
10.मुख्य संयंत्र कार्यों का अवार्ड22.06.2019
11.पूर्व मध्य रेलवे द्वारा डीपीआर की स्वीकृति‍05.09.2019
12.वित्तीय क्‍लोजर16.03.2021
13.एसटीपीएल तथा बीएसपीएचसीएल के मध्‍य पीपीए (सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर09.04.2021
14.इकाई-1 (660 मेगावाट) को दिनांक 21.08.2025 को ग्रिड से सिंक्रोनाइज किया गया तथा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार द्वारा दिनांक 22.08.2025 को इसका उद्घाटन किया गया। इकाई-1 के लिए वाणिज्यिक परिचालन तिथि (COD) दिनांक 14.11.2025 घोषित की गई।14.11.2025
15इकाई-2 (660 मेगावाट) को दिनांक 08.05.2026 को ग्रिड से सिंक्रोनाइज किया गया। इकाई-2 के लिए वाणिज्यिक परिचालन तिथि (COD) दिनांक 12.09.2026 घोषित की गई।12.09.2026

परियोजना का वित्‍त-पोषण 70:30 के ऋण इक्विटी अनुपात पर किया गया है ।