धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना (HEP) से विद्युत निकासी HPPTCL के 220 kV नेटवर्क/सबस्टेशन के माध्यम से की जाएगी। स्विचयार्ड से HPPTCL नेटवर्क तक 220 kV ट्रांसमिशन लाइन (17 km) के निर्माण का कार्य दिनांक 14.06.2022 को M/s KEC International Pvt. Ltd. को आवंटित किया गया था। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) द्वारा दिनांक 29.05.2025 को चरण-I वन स्वीकृति प्रदान की गई तथा वन भूमि पर कार्य निष्पादन हेतु दिनांक 06.10.2025 को अनुमोदन प्रदान किया गया। निजी भूमि की खरीद हेतु समझौतों पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। टावरों की नींव निर्माण एवं टावर खड़े करने का कार्य प्रगति पर है।
