image

श्री दिवाकर नाथ मिश्रा

श्री दिवाकर नाथ मिश्रा

श्री दिवाकर नाथ मिश्रा

नामित निदेशक (भारत सरकार)

विद्युत मंत्रालय द्वारा दिनांक 14 मई, 2026 के आदेशानुसार श्री दिवाकर नाथ मिश्रा को एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल में भारत सरकार के अभिनामित अंशकालिक सरकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

श्री दिवाकर नाथ मिश्रा असम-मेघालय कैडर के वर्ष 2000 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैंजो वर्तमान में भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें विद्युतवित्तवाणिज्यपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैसकार्मिक प्रशासनग्रामीण विकासशहरी विकासजिला प्रशासन तथा भू-राजस्व प्रबंधन सहित प्रमुख क्षेत्रों में दो दशकों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है।

इन्होंने असम में विभिन्न क्षेत्रीय एवं जिला प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए अपने प्रशासनिक करियर का आरंभ किया, जिसमें इन्होंने एसडीओ (सिविल)रंगियाअतिरिक्त उपायुक्तकामरूपसंयुक्त सचिवगृह एवं राजनीतिक विभागमुख्य सचिव कार्यालय में स्टाफ अधिकारी तथा धेमाजी एवं गोलाघाट जिलों के उपायुक्त के रूप में सेवाएं प्रदान की। इस अवधि में इन्होंने जिला प्रशासनभू-राजस्व प्रबंधनविकास प्रशासन तथा लोक प्रशासन के क्षेत्रों में व्यापक अनुभव अर्जित किया।

इसके उपरांत इन्होंने असम सरकार में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य कियाजिनमें सदस्यराजस्व बोर्डप्रधान सचिवनॉर्थ सी हिल्स (हाफलोंग)तथा अपर सचिवपंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं।

भारत सरकार स्तर परश्री मिश्रा ने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया हैजिनमें कैबिनेट सचिवालय में उप सचिवरक्षा मंत्रालय में निजी सचिवकार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में निदेशकपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में निदेशक तथा बाद में संयुक्त सचिवतेल उद्योग विकास बोर्ड (ओआईडीबी) के सचिव तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के पद शामिल हैं।

श्री मिश्रा ने अगस्त 2025 में वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अपर सचिव का पदभार भी ग्रहण किया। इनका करियर राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर नीति निर्माण अभिशासनआंतर-सरकारी समन्वयआर्थिक प्रशासन तथा सार्वजनिक क्षेत्र प्रबंधन में व्यापक अनुभव को दर्शाता है।