श्री राजेश कुमार चंदेल
निदेशक (परियोजनाएं) )
निदेशक (परियोजनाएं) )
श्री राजेश कुमार चंदेल को दिनांक 11 जून, 2026 से एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल में निदेशक (परियोजनाएं) के रूप में नियुक्त किया गया है।
श्री चंदेल एक सिविल इंजीनियर हैं, इन्हें मुख्य रूप से जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निष्पादन के साथ विद्युत क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इन्होंने मई 1994 में एसजेवीएन ज्वाईन किया।
अपने विशिष्ट करियर के दौरान, श्री चंदेल भारत, नेपाल और भूटान में जलविद्युत परियोजनाओं की आयोजना, निर्माण, परियोजना प्रबंधन, निगरानी और निष्पादन से संबद्ध रहे हैं। इन्होंने 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन की 'हेड रेस टनल' के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इसके बाद एसजेवीएन के कारपोरेट मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे, जिनमें कारपोरेट निगरानी एवं समन्वय, कारपोरेट सुविधा प्रबंधन और निदेशक(सिविल) के इंजीनियरिंग अधिकारी के रूप में कार्य करना शामिल है।
श्री चंदेल ने एसजेवीएन की अंतर्राष्ट्रीय जलविद्युत परियोजनाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और श्री चंदेल नेपाल में 900 मेगावाट अरुण-3 जलविद्युत परियोजना और भूटान में 570 मेगावाट वांगचू जलविद्युत परियोजना के लिए सांविधिक स्वीकृतियां प्राप्त करने और परियोजना विकास की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष रूप से संबद्ध रहे। इन्होंने धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना में परियोजना प्रमुख के रूप में भी कार्य किया, जहाँ इन्होंने परियोजना को संकल्पना से लेकर निर्माण के चरण तक सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।
इन्हें 1020 मेगावाट के पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना प्राधिकरण, भूटान का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था, जहाँ इन्होंने परियोजना की कमीशनिंग और विभिन्न तकनीकी, संविदात्मक और समन्वय से संबद्ध मामलों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्होंने प्राधिकरण के सदस्य सचिव के रूप में भी कार्य किया।
निदेशक(परियोजनाएं) के रूप में नियुक्ति से पहले, श्री चंदेल एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के रूप में कार्यरत थे। इससे पूर्व, इन्होंने नेपाल में एसजेवीएन अरुण-3 पावर डेवलपमेंट कंपनी और एसजेवीएन लोअर अरुण पावर डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया और नेपाल में एसजेवीएन की जलविद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन और उनके विकास की देखरेख के लिए उत्तरदायी रहे।
परियोजना आयोजना, निर्माण प्रबंधन और बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं के निष्पादन में अपने व्यापक अनुभव के साथ, श्री चंदेल एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल में वृहद तकनीकी, प्रबंधकीय और नेतृत्व संबंधी अनुभव के साथ आए हैं।