220 kV सिंगल ज़ेब्रा, डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन (37 किमी) का निर्माण 60 MW नैटवार मोरी HPS से विद्युत निकासी हेतु स्विचयार्ड से स्नेल स्थित 220 kV HPPTCL नेटवर्क तक किया गया है। उक्त कार्य M/s KEC International Ltd. को दिनांक 30.04.2021 को आवंटित किया गया था। ट्रांसमिशन लाइन को दिनांक 20.10.2023 को कमीशन किया गया तथा यह वर्तमान में परिचालन में है।
