एसजेवीएन ने जीयूवीएनएल फेज़-XXII के अंतर्गत गुजरात में विकसित की जाने वाली 200 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना प्राप्त की है। परियोजना के लिए जीयूवीएनएल के साथ दिनांक 09.04.2024 को विद्युत क्रय करार (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए गए। जीईटीसीओ द्वारा दिनांक 10.06.2026 को ग्रिड कनेक्टिविटी प्रदान की गई है, जबकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है। परियोजना के 150 मेगावाट के ईपीसी कार्य प्रदान किए जा चुके हैं, जिसमें 100 मेगावाट का कार्य M/s Prozeal Green Energy Ltd. तथा 50 मेगावाट का कार्य M/s Oriana Power Ltd. को प्रदान किया गया है।
