जन शिकायतें / CPGRAMS
एसजेवीएन जन शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निवारण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जन शिकायतें विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होती हैं, जिनमें केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (CPGRAMS) https://pgportal.gov.in भी शामिल है।
CPGRAMS भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (DARPG) द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके माध्यम से नागरिक 24 घंटे सातों दिन सरकारी प्राधिकरणों के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
CPGRAMS के माध्यम से प्राप्त शिकायतें जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु इलेक्ट्रॉनिक रूप से एसजेवीएन के संबंधित अधीनस्थ शिकायत निवारण अधिकारियों को भेजी जाती हैं। शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ताओं को दी जाती है।
निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रभावी शिकायत निवारण सुनिश्चित करने के लिए एसजेवीएन द्वारा जन शिकायतों हेतु एक नोडल अधिकारी तथा एक नोडल अपीलीय प्राधिकारी नामित किया गया है।
संपर्क विवरण
शिकायत निवारण हेतु नोडल अपीलीय प्राधिकारी
मुख्य महाप्रबंधक (जनसंपर्क)
कॉर्पोरेट संचार
एसजेवीएन कॉर्पोरेट मुख्यालय, शक्ति सदन
शानन, डाकघर संजौली, शिमला (हि.प्र.) – 171006
नोडल शिकायत निवारण अधिकारी
प्रबंधक (जनसंपर्क)
कॉर्पोरेट संचार
एसजेवीएन कॉर्पोरेट मुख्यालय, शक्ति सदन
शानन, डाकघर संजौली, शिमला (हि.प्र.) – 171006
ईमेल: sjvncpgrams@sjvn.nic.in
दूरभाष: 0177-2660114
जन शिकायत दर्ज करने या उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया देखें:
CPGRAMS पोर्टल – https://pgportal.gov.in
