630 मेगावाट क्षमता वाली अरुण-4 जलविद्युत परियोजना एक रन-ऑफ-द-रिवर (R-O-R) योजना है, जिसका प्रस्ताव नेपाल में अरुण नदी की जलविद्युत क्षमता के दोहन के लिए किया गया है। परियोजना से 90% निर्भरता वाले वर्ष में 2,758 मिलियन यूनिट (MU) विद्युत उत्पादन प्रस्तावित है।
परियोजना के संयुक्त उद्यम (Joint Venture) के माध्यम से विकास हेतु SJVN और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) के बीच 16.05.2022 को नेपाल के लुंबिनी में भारत एवं नेपाल के माननीय प्रधानमंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
