जन शिकायतें/सीपीजीआरएएमएसपी
एसजेवीएन जन शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जन शिकायतें https://pgportal.gov.in पर उपलब्ध 'केंद्रीयकृत जन शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली' (सीपीजीआरएएमएस) सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होती हैं है।
सीपीजीआरएएमएस भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा संचालित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को सरकारी अधिकारियों के पास 24/7 अपनी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा देता है।
सीपीजीआरएएमएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसजेवीएन के संबंधित अधीनस्थ शिकायत निवारण अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से अग्रेषित कर दिया जाता है। इस पर की गई कार्रवाई के संबंध में शिकायतकर्ताओं को पोर्टल के माध्यम से सूचित कर दिया जाता है।
निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसरण में, एसजेवीएन ने 'जन शिकायतों हेतु नोडल अधिकारी' तथा शिकायतों के प्रभावी निवारण के लिए 'नोडल अपीलीय प्राधिकारी' नियुक्त किया है।
सम्पर्क विवरण
शिकायत निवारण के लिए नोडल अपीलीय प्राधिकारी
मुख्य महाप्रबंधक (जनसंपर्क)
निगम संचार
एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय, शक्ति सदन
शनान, डाकघर संजौली, शिमला (हि.प्र.) – 171006
नोडल शिकायत निवारण अधिकारी
प्रबंधक (जनसंपर्क)
निगम संचार
एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय, शक्ति सदन
शनान, डाकघर संजौली, शिमला (हि.प्र.) – 171006
ई-मेल: sjvncpgrams@sjvn.nic.in
दूरभाष: 0177-2660114
जन शिकायतों को दर्ज करने या ट्रैक करने के लिए, कृपया सीपीजीआरएएमएस पोर्टल – https://pgportal.gov.in पर जाएं।
